लॉकडाउन 3.0 खत्म होने में बस कुछ ही घंटे बचे हैं साथ ही लॉकडाउन पार्ट-4 को लेकर नई गाइडलाइन जारी कर दी है, जो 31 मई तक जारी रहेगा। इसमें क्या कुछ रियायतें दी जाएंगी इसको लेकर अभी फैसला होना बाकी है। इसबार लॉकडाउन-तीन के मुकाबले अधिक छूट की उम्मीदें जताई जा रही हैं। उत्तराखंड में भी सबकी निगाहें इस जोन के हिसाब से जिलों को क्या रियायतें दी जाएंगी। इसके साथ ही अब कोरोना वायरस के जोन को लेकर फैसला राज्य सरकारें करेंगी। तो चलिए पहले जान लेते हैं कि प्रदेश में लॉकडाउन पार्ट चार में क्या कुछ रियायतें दी जा सकती हैं।
लॉकडाउन 4.0 में ये दी जा सकती हैं रियायतें
- हॉटस्पॉट को छोड़कर अन्य स्थानों पर बढ़ सकता है दुकानों को खोलने का समय।
- उत्तराखंड के मैदानी जिलों में भी सार्वजनिक परिवहन को छूट दी जा सकती है। अबतक सार्वजनिक परिवहन को अनुमति नहीं दी गई है।
- शॉपिंग मॉल खोलने को लेकर भी हो सकता है फैसला।
- खुल सकते हैं बंद पड़े स्कूल और कॉलेज।
- होटल, रेस्टोरेंट, पर्यटन और परिवह को लेकर भी हो सकता है फैसला।
उत्तराखंड के ग्रीन जोन में भी कोरोना दस्तक दे चुका है। प्रदेशभर की बात करें तो कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक 94 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि इनमें से 54 स्वस्थ्य होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुक हैं। राज्य में अभी सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले देहरादून में सामने आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर ऊधमसिंहनगर और तीसरे नंबर पर नैनीताल शामिल हैं। देहरादून जिले में आजाद नगर कॉलोनी आइएसबीटी, बीस बीघा कॉलोनी ऋषिकेश, शिवा एन्क्लेव वार्ड-24, ऋषिकेश, चमन विहार लेन-11, वॉर्ड-25 आवास-विास मार्ग ऋषिकेश हॉटस्पॉट हैं। वहीं, हरिद्वार जिले में नगला इमरती(रुड़की), खाता खैरी(भगवानपुर) हॉटस्पॉट हैं। इसके साथ ही ऊधमसिंहनगर जिले में वॉर्ड नंबर-13 राजीव नगर(बाजपुर) शामिल हैं।